Search

धनबाद:  कोयलांचल में रंगों के त्योहार होली पर आई बहार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया. रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ 8 मार्च बुधवार को पूरे कोयलांचल में हर्षोल्लास छाया रहा. अमीर- गरीब सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे. बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे. सभी लोगों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाये. बच्चों ने खूब मस्ती की. सुबह से ही बच्चों को टोली रंग पिचकारी के साथ गली-मुहल्लों में धमाचौकड़ी मचाने निकली. होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी. युवाओं की भी अपनी अगल महफिल जमीं थी. यह नजारा मुहल्ले के हर कॉलोनी, गली और चौक चौराहे पर दिख रहा था. युवाओं की टोली चौक-चौराहो पर डीजे की धुन पर जमकर थिरके. रंगों के बीच खूब हंसी ठिठोली हुई. महिलाओं की टोली भी किसी से कम नहीं थी. घर की छत या अपार्टमेंट की छत पर महिलाओं की महफिल जमी थी. पुरुषों की तरह महिलाएं एक- दूसरे को रंगने में जुटी हुई थी. बुधवार की शाम को मौसम में अचानक बदलाव भी देखा गया. शाम को बारिश भी हुई. लेकिन यह बारिश युवाओं के उत्साह को रोकने में विफल रही.

  लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ

लजीज व्यंजनों के बिना त्योहार अधूरा माना जाता है. होली में चिकन,मटन की डिमांड काफी बढ़ जाती है. अधिकतर घरों में चिकन और मटन की व्यवस्था थी. मटन, चिकन के साथ पुआ, कांजीबड़ा, दहीबड़ा भी बनाया गया था. होली की बधाई देने वालों की भी कमी नहीं थी. बड़ों के पैर पर तो छोटों को गुलाल का तिलक लगाकर आशीष दिया गया. बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा.

   होलिका दहन व रंगों का पर्व होली धूमधाम से संपन्न

[caption id="attachment_574838" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/holi-sind-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> सिंदरी में होली का आनंद लेते स्थानीय लोग[/caption] Sindri : सिंदरी व बलियापुर क्षेत्र में सोमवार को होलिका दहन व बुधवार को रंगों व आपसी भाईचारे का त्योहार होली धूमधाम से संपन्न हुआ. लोगों में भरपूर उत्साह और आनंद देखने को मिला. गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी, नेहरू मैदान सहित कई स्थानों पर ढोल, झाल मंजीरा की झंकार और होली गीतों के साथ होलिका दहन किया गया. होली के दिन सुबह से ही बच्चों, युवाओं, महिलाओं व वृद्धों की टोली रंगों व गुलालों में सराबोर दिखी. परिजनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं.

   कतरास में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

[caption id="attachment_574840" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/kat-holi-300x171.jpeg"

alt="" width="300" height="171" /> कतरास में होली मनाते लोग[/caption] Katras :  कतरास क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया. जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. लोगों ने नाच-गा कर एवं एक-दूसरे को अबीर-ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी. घरों में तरह-तरह के पकवान एवं स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया.   अपराह्न 3 बजे के बाद बारिश ने माहौल को थोड़ा बिगाड़ा, परंतु एक घंटे के बाद लोग अबीर-ग़ुलाल लेकर निकल गए. कतरास रानी बाजार में पूर्व बियाडाध्यक्ष विजय कुमार झा के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां गणमान्य लोगों ने रंग-अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी. छिटपुट घटनाओं को छोड़ क्षेत्र में शांति बनी रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp