Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पर्यावरण मित्र के सावन महोत्सव में नृत्य-संगीत की बहार

Advertisement
Advertisement

सुधा मिश्रा ने किया पौधरोपण, मिसेज इंडिया रुमा मुखर्जी किया कैटवॉक

Dhanbad : पर्यावरण मित्र संस्था की ओर से बिग बाजार के समीप सोमवार को सावन महोत्सव मनाया गया. महोत्सव में महिलाओं ने खुशियां बांटी. हर्षोल्लास के वातावरण में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व 2021 -2022 की मिसेज इंडिया रूमा मुखर्जी ने भी भागीदारी निभाई. दोनों मुख्य अतिथियों का महिलाओं ने स्वागत किया. महोत्सव का आयोजन एवं संचालन पर्यावरण मित्र की संयोजक सुधा मिश्रा ने किया. कवियित्री सुधा मिश्रा ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण का महत्व समझाया और पौधरोपण किया. महोत्सव में मौजूद सभी महिलाओं को पौधे और आकर्षक उपहार दिए गए. मिसेज इंडिया ने महिलाओं के साथ कैटवॉक किया. महिलाओं के साथ मिलकर उन्होंने कई गानों पर नृत्य किये व संगीत का लुत्फ उठाया. महोत्सव में कई गेम एवं सरप्राइज गिफ्ट महिलाओं के लिए उपलब्ध थे. महोत्सव में वैष्णवी, एवं भाजपा नेत्री प्रियंका पाल, सुधा सिंह, साधना सूद, अगम अनु, सपना, अंजू, मिली ,कीर्ति किरण, सबा आलम, अनदिला, पुष्पा कल्याणी, पम्मी, राधा अग्रवाल, रिंकू दुबे वैष्णवी, एडवोकेट सुधा मिश्रा, काजल झा, आशा झा, कल्पना झा,सुभद्रा झा, भारती दुबे, मंजू पांडे सीनी रोशनी, रिंकी आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही