Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: श्री सत्य साईं संस्थान ने निकाली शोभायात्रा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  श्री सत्य साईं संस्थान की ओर से 20 जनवरी शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा तेतुलतल्ला मैदान पुराना बाजार से शुरू होकर कतरास रोड भारत मोटर मटकुरिया तक पहुंची. संस्थान के अशोक चौरसिया ने बताया कि 9 से 20 जनवरी तक जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. समापन आज शुक्रवार को हुआ. जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को श्री सत्य साईं आर्गेनाइजेशन (पुट्टपर्थी) की ओर से चलाए जा रहे सेवा कार्य की जानकारी दी जा रही है. लोगों को बताया जा रहा है कि संस्थान की ओर से केजी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक की निशुल्क शिक्षा दी जाती है. जटिल रोगों का निशुल्क उपचार किया जाता है. हृदय रोगियों के लिए निशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी की भी सुविधा दी जाती है. जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को इन सुविधाओं के बारे में बताया गया. मौके पर अशोक चौरसिया, नितिन भट्ट, दीपेश याज्ञनिक, देवेश बोल, लक्ष्मीकांत चावड़ा, शिवेन्द्र सिंह, योगेश जोशी, वरुण सामरानी, जितेश राठौड़, शैलेश ठक्कर, डिम्पल राठौड़, दुलेराय चावडा, मनु कुमार, चंदन राय, यमेश त्रिवेदी, जयेश पंड्या, अनिल सांवडिया, एस. के.गुहा, बाबाइ गुहा, जितेंद्र सिंह, उमंग चावडा, अमर दारूका सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही