Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कलशयात्रा के साथ गोमो रेलवे मैदान में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Gomoh : गोमो रेलवे फुटबॉल मैदान में 23 जनवरी को राधा रमण वृंदावन समिति की ओर से 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ. आचार्य सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज श्रद्धालुओं को 23 से 30 जनवरी तक भागवत कथा सुनाएंगे. कथा से पहले सुबह में कलशयात्रा निकाली गई. 51 महिलाएं-कन्याएं माथे पर कलश लेकर जीतपूर जमुनिया नदी छठ घाट पहुंचीं. आचार्य सुरेन्द्र हरिदास ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर सभी कलश में जल भरवाया. इसके बाद यात्रा शुरू और पुरानी बाज़ार होते हुए वापस फुटबॉल मैदान पहुंचकर कलश स्थापित कर विविध अनुष्ठान हुए. दोपहर बाद कथा शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शरीक हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-laid-foundation-stone-of-3-90-km-road-in-topchanchi/">धनबाद

: विधायक ने तोपचांची में 3.90 किमी सड़क का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही