Search

धनबाद: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू

Topchachi : तोपचांची प्रखंड स्थित साहोबहियार में शनिवार 20 cR को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा बैंड बाजा, डीजे, ढोल के साथ साहोबहियार मंदिर प्रांगण से निकली, जो तांतरी, सोनारकुल्ही, मानटांड   होते हुए साहोबहियार गांव स्थित कतरी जोरिया पहुंची. कलश यात्रा में 301 महिलाएं माथे पर कलश लेकर प्रभु का गुणगान करती चल रही थी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर श्रद्धालु मंदिर प्रांगण पहुंचे. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है. जगह-जगह कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत तथा पानी पिलाकर स्वागत किया गया . मौके पर मौजूद पंडित विनोद शास्त्री ने कहा कि 20 से 26 मई तक प्रतिदिन सुबह वेदी पूजन, आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा. संध्या 7 बजे से वृंदावन से पधारे ब्रजेश जी महराज भागवत कथा का वाचन करेंगे. 22 मई को सामूहिक उपनयन संस्कार होगा. 26 को महाभंडारा के साथ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा. मौके पर प्रमुख आंनद महतो, उप प्रमुख हेमलाल महतो, जिप सदस्य विकास महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, माना पाठक, पंचायत समिति सदस्य द्वारिका महतो, रणवीर चौबे, नितेश चौबे, आंनद चौबे, बंटी चौबे, धनंजय चौबे, सोमनाथ चौबे, राहुल चौबे, राहुल दुबे, हरकाली चौबे, जयदेव चौबे प्रवीण चौबे, इन्दु शेखर चौबे, करण चौबे सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp