Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कतरास में शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Katras : कतरास (Katras) के राहुल चौक स्थित दुर्गा कॉलोनी कोल डंप में 25 मई को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. राधा कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण रही. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में केसरिया झंडा लेकर जयकारा लगाते चल रहे थे. डीजे-भांगड़ा रथ भी साथ चल रहा था. नवीन गुप्ता एंड टीम की राधा-कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण रही.

शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची. वाराणसी से आए कथावाचक आचार्य कन्हैया द्विवेदी जी महाराज के निर्देशन में विद्वान पंडितों ने विधि-विधान के साथ कलश स्थापन कर पंचांग पूजन किया. ब्राह्मण वरण के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ. आचार्य कन्हैया द्विवेदी शाम 7 बजे से श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे. आयोजन में कतरास महिला मंडल व स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग मिल रहा है.

यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-gulfarbari-mundadhada-forced-to-quench-thirst-from-dandi-chuan/">

धनबाद : दांडी चुआं से प्यास बुझाने को मजबूर गलफरबाड़ी मुंडाधौड़ा के लोग

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही