Search

 
 
 

धनबादः SSC परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़, MINERVA DIGITAL सेंटर से 3 गिरफ्तार

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार परीक्षार्थियों में रौनक कुमार (रामचंद्रपुर, लक्खीसराय, बिहार) व बिटु कुमार (कोचगांव, लक्खीसराय, बिहार) शामिल हैं. परीक्षा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत शशि कुमार (दायमचक, नालंदा, बिहार) को भी पुलिस ने दबोच लिया है.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविन्दपुर स्थित मिनर्वा डिजिटल परीक्षा केंद्र पर SSC MTS  ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गिरोह का खुलासा हुआ है. सेंटर कोऑर्डिनेटर द्वारा कदाचार की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्र के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर दी.


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार परीक्षार्थियों में रौनक कुमार (रामचंद्रपुर, लक्खीसराय, बिहार) व बिटु कुमार (कोचगांव, लक्खीसराय, बिहार) शामिल हैं. परीक्षा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत शशि कुमार (दायमचक, नालंदा, बिहार) को भी पुलिस ने दबोच लिया है. गिरफ्तार परीक्षार्थियों के पास से अत्याधुनिक ब्लूटूथ डिवाइस और स्पाई ईयरपीस बरामद किए गए. इन उपकरणों के माध्यम से बाहर बैठे लोग उन्हें प्रश्नों के उत्तर बता रहे थे.पूछताछ में दोनों अभ्यर्थियों ने स्वीकार किया कि केंद्र के कर्मचारी ने ही उन्हें ये उपकरण उपलब्ध कराए थे और पूरी साजिश पहले से रची गई थी.


8 लाख में तय हुआ था सौदा


आरोपियों ने यह भी बताया कि परीक्षा पास कराने के एवज में प्रति परीक्षार्थी आठ लाख रुपये में सौदा तय हुआ था. जिसमें से ढाई लाख रुपये अग्रिम के रूप में लिए गए थे. गिरफ्तार कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट, परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले हैं जिससे संगठित गिरोह की पुष्टि हुई है.इस संबंध में गोविन्दपुर थाना में 13 फरवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही