Search

 
 
 

धनबाद: एसएसपी ने दी शातिर अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश

 

क्राइम मीटिंग में बनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने की रणनीति

Dhanbad : एसएसपी संजीव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार 15 सितंबर को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग हुई. मीटिंग में गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा व दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति बनाई गई. शातिर अपराधियों की भी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया. थानेदारों को शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर कई निर्देश दिए. इसके अलावे वैसे आदतन अपराधी जो जेल से बाहर हैं, उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 110 के तहत एसडीओ के यहां बांड कराने का भी निर्देश दिया. थानों के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पूजा के समय अपने अपने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाएं. चोरी की घटना को रोका जाए. एसएसपी ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है. बैठक में सिटी एसपी अजीत कुमार सिंह, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही