Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएसपी ने जिला पुलिस को उपलब्ध कराया फर्स्ट एड किट बाक्स

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने 1 मार्च को जिले के सभी थाना, ओपी, पीसीआर, हाईवे पेट्रोल को फर्स्ट एड किट  बाक्स उपलब्ध कराया है. इस संबंध में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त या घायल व्यक्तियों को तत्काल पुलिस के स्तर से प्राथमिक उपचार प्रदान कर घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से लायंस क्लब सवेरा धनबाद द्वारा 85 फर्स्ट एड किट बाक्स पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रेष्मा रमेशन, पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, सड़क सुरक्षा कोषांग एवं लायंस क्लब सवेरा के दिनेश पुरी, ललित अग्रवाल, नंद किशोर बागड़िया, अरुण गुजराल, मोमित मुखर्जी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही