Search

 
 
 

धनबाद: एसएसपी संजीव कुमार की माता शकुंतला मेहता का निधन

 
Dhanbad :धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार की माता शकुंतला मेहता का निधन 72 साल की उम्र में गुरुवार 11 मई को 3 बजे अपराह्न में हो गया. वह काफी दिनों से बीमार थी और उनका इलाज स्थानीय जालान हॉस्पिटल में चल रहा था. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. हजारीबाग निवासी शकुंतला मेहता के पति प्रदीप कुमार का निधन पहले ही हो चुका है. उनके दो पुत्रों में एक धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार हैं, जबकि दूसरे पुत्र रवि प्रकाश ने व्यवसाय संभाल रखा है.

 एसएसपी आवास पर लगा शोक जताने वालों का तांता

[caption id="attachment_634170" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssp-residence-300x154.jpeg"

alt="" width="300" height="154" /> एसएसपी आवास पर वरीय पुलिस अधिकारी व अन्य[/caption] खबर फैलते ही धनबाद स्थित एसएसपी आवास में शोक प्रकट करनेवालों का तांता लगा रहा. उपायुक्त संदीप कुमार सहित पुलिस के वरीय अधिकारी भी पहुंचे व शोक संतप्त एसएसपी के समक्ष संवेदना प्रकट की. आवास पर आ कर शोक प्रकट करनेवालों में सिटी एसपी रेशमा रमेशन, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, डीएसपी -1 अमर कुमार पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हैं. कई अन्य लोग भी शोक जताने पहुंचे. एसएसपी की माता का अंतिम संस्कार शुक्रवार 12 मई को प्रातः मोहलबनी घाट पर होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही