Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  एसएसपी संजीव कुमार की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार की मां शकुंतला मेहता का अंतिम संस्कार शुक्रवार 12 मई की दोपहर मोहलबनी घाट पर कर दिया गया. छोटे पुत्र रवि प्रकाश ने मुखाग्नि दी. इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद थे. एससपी की मां का निधन एक दिन पहले 11 मई गुरुवार को जालान अस्पताल में हो गया था. शुक्रवार 12 मई की सुबह आठ बजे एसएसपी आवास से शवयात्रा निकली. एससपी संजीव कुमार और उनके छोटे भाई रवि प्रकाश ने नम आंखों से मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. शव यात्रा में जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए. आगे आगे एसएसपी व उनके भाई अर्थी को कंधा दिये चल रहे थे, जबकि पीछे शहर के गणमान्य लोगों का हुजूम चल रहा था. सभी की आंखें नम थीं. अंतिम विदाई के मौके पर एसएसपी आवास पर भी परिवार के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य लोग शोक प्रकट करने पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही