Search

 
 
 

धनबाद : एसएसपी ने एसएनएमएमसीएच का लिया जायजा, सुरक्षा दुरुस्त करने का निर्देश

 
Dhanbad : धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने शनिवार को एसएनएमएमसीएच का जायजा लिया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया. सुरक्षा में जहां भी कमी नजर आई, उसे दूर कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिया. एसएसपी ने मेडिकल स्टोर पहुंचकर संचालक को दुकान के बाहर CCTV कैमरा लगाने को कहा. उन्होंने अस्पताल में बनी रही बॉउंड्री का भी मुआयना किया और निर्माण करा रहे ठेकेदार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. वहीं, मुख्य सड़क के दोनों ओर बाउंड्री वाल निर्माण का भी निर्देश दिया. मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ. ज्योति रंजन, डॉ. लीना सिंह समेत तमाम चिकित्सक, जूनियर डॉक्टर्स, इंटर्न, वार्डन आदि मौजूद रहे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि डीजीपी के निर्देश पर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की ऑडिट करने आया हूं. अस्पताल की सुरक्षा में कुछ कमियां पाई गई हैं. यहां तैनात पुलिस जवानों की संख्या  भी कम है. अस्पताल की सुरक्षा में जल्द ही और जवान लगाए जाएंगे. जो कमियां हैं, उन्हें भी जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/smart-meter-has-been-installed-but-bill-has-not-been-paid-yet-so-dont-worry-you-have-time-till-30-october/">स्मार्ट

मीटर लग गया, पर अब तक नहीं भरा बिल, तो ना करें चिंता, 30 अक्टूबर तक है समय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही