Search

 
 
 

धनबाद : एसएसपी ने लिया कोर्ट की सुरक्षा का जायजा, 2 जवान मिले गायब

 
Dhanbad : धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दन ने शनिवार की रात धनबाद कोर्ट परिसर का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देश के आलोक में वह कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गए थे. इस दौरान दो जवान गायब मिले. बताया गया कि दोनों खाना खाने गए हैं. इसका सत्यापन किया जाएगा. गड़बड़ी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कोर्ट परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा करने के लिए और क्या-क्या होना चाहिए, सारे उपाय किए जायेंगे. फिलहाल दो पदाधिकारी और चार जवानों की ड्यूटी यहां लगाई गई है. इस दौरान उनके साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-high-court-justice-bibi-mangalmurthy-reached-kako-math-in-katras/">धनबाद

: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति कतरास के काको मठ पहुंचे 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही