Search

 
 
 

धनबाद : एसएसपी ने बाइक से किया शहर का भ्रमण

 
Dhanbad : धनबाद के एसएसपी एचपी जर्नादनन के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने रविवार की शाम शहर का भ्रमण किया. सभी पुलिस वाले बाइक पर सवार थे. खुद एसएसपी भी बाइक पर सवार थे. करीब चार दर्जन पुलिस पदाधिकारियों की यह टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गई. एसएसपी ने बताया कि शहर में बाइक से मार्च करने के पीछे मकसद यह था कि होली के दौरान कोई भी हुड़दंग न हो. त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. इस दौरान यदि कोई भी शरारती तत्व किसी प्रकार की शरारत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम जनता से किसी के बहकावे या अफवाह में नहीं पड़ने की अपील की. कहा कि सभी लोग मिलजुल कर त्योहार का आनंद लें. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-2-news-including-one-arrested-with-illegal-lottery-tickets-worth-rs-80-thousand/">साहिबगंज

: 80 हजार के अवैध लॉटरी टिकटों के साथ एक गिरफ्तार समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही