Search

 
 
 

धनबाद : एसएसपी ने किया नक्सल प्रभावित टुंडी का दौरा समेत 2 खबरें

 

ग्रामीणों से भयमुक्त होकर वोट करने की अपील

Dhanbad : धनबाद के एसएपी एचपी जनार्दनन ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को नक्सल प्रभावित टुंडी क्षेत्र का दौरा किया. गिरिडीह-धनबाद सीमा पर अवस्थित प्रतापपुर चेक पोस्ट का जायजा लिया. चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों को सभी वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया. इसके बाद दल-बल के साथ एसएसपी नक्सल प्रभावित गावों में भी गए. उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र पर्वतपुर व गुआकोला में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया. बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. यहां से एसएसपी टुंडी थाना क्षेत्र के ओझाडीह कटनिया गांव पहुंचे , जहां स्कूल भवन का निरीक्षण करते हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों के ठहरने के स्थल का जायजा लिया. स्कूल भवन में पर्याप्त बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत जरूरतों के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. एसएसपी ने संवेदनशील कदैया ग्राम पहुंचकर वल्नरेबल बूथ का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की. उनसे समाज में मैत्री संबंध बढ़ाने व आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की. ग्रामीणों से शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने में पुलिस व जिला प्रशासन को सहयोग करने की बात कही. कहा कि धनबाद पुलिस स्थानीय जनता के सहयोग व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, किसी भी आपातकालीन स्थिति में ग्रामीण किसी भी तरह की मदद के लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं. निरीक्षण के दौरान सीआरपीएफ के कमांडेंट  अच्युतानंद, डीएसपी संदीप गुप्ता, टुंडी थाना प्रभारी असीम टोपनो समेत सशस्त्र बल के जवान व अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

कोयला भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/बीसीसीएल-11111_518-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dhanbad : स्वीप कोषांग ने बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्षता बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया ने की. कार्यक्रम में स्वीप कोषांग धनबाद के नोडल पदाधिकारी धनबाद के सीओ शशिकांत सिंकर ने कर्मियों को मतदान से संबंधित प्रशिक्षण दिया और उनकी  शंकाओं का समाधान भी किया. सीओ ने कर्मियों से अपने मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर एपिक नंबर लिखकर उनकी मतदाता विवरणी की जांच करवाई. जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है,  उन्हें फॉर्म 6 भरकर या ऑनलाइन माध्यम से नाम जुड़वाने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/election-commission-and-ed-should-investigate-the-property-of-bjp-candidate-from-dhanbad-dhullu-mahato-saryu-rai/">धनबाद

से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की संपत्ति जांचे चुनाव अयोग व ईडी- सरयू राय 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही