Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चित्रांकन प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स की इंशा प्रथम

Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एग्जाम वारियर्स कार्यक्रम के तहत सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद में 21 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें इसी स्कूल की इंशा अफज़ल ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की अनु कुमारी द्वितीय और सेंट जेवियर्स के   हिमायन मल्लिक को तृतीय स्थान मिला. प्रतियोगिता में सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह, द्वारिका मेमोरियल स्कूल तथा जेके सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ लर्निंग के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 370 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मुख्य अतिथि धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह आयोजन परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने और परीक्षा को लेकर उनके अंदर का तनाव को कम करने के लिए किया गया है. विद्यार्थियों ने परीक्षा के दौरान मन: स्थिति, अपने प्रिय खेल, चिंता त्यागें योद्धा बनें, योगासन, भविष्य की कल्पनाएं और अपेक्षाएं विषय पर चित्र बनाए. निर्णायक की भूमिका में अजितेश कुमार व संतोष कुमार थे. मौके पर भाजपा के कार्यक्रम ज़िला संयोजक मानस प्रसून, चंद्रशेखर राय, रमा सिन्हा, रिंकू सिंहा तथा स्कूल के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-thief-gang-leader-including-2-arrested-11-motorcycles-recovered/">धनबाद

: बाइक चोर गिरोह का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही