Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अर्द्ध विक्षिप्त लड़की की हरकतों से सदर अस्पताल के कर्मचारी परेशान

Dhanbad : कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल में इलाज कराने आई एक 16 वर्षीय विक्षिप्त लड़की अस्पताल कर्मियों को परेशान कर रखा है. अस्पताल में भर्ती वह लड़की अपने बेड पर नहीं रहती. इधर-उधर घूमती फिरती धमा चौकड़ी कर रही है.  कभी अस्पताल के बाहर जाकर बैठ जाती है. सुरक्षाकर्मी उसे बार-बार अपने बेड पर जाने को कहते हैं, जिसका कोई असर नहीं होता. लड़की दिमागी संतुलन खो बैठी है. इधर उसकी  हरकतों ने अस्पताल के कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों को सांसत में डाल रखा है. सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि मंगलवार 16 मई की देर रात धनबाद थाने की पेट्रोलिंग पार्टी ने इस विक्षिप्त लड़की को सदर अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराने के लिए छोड़ गए. पुलिसकर्मियों का कहना था कि इलाज के बाद सुबह उसे वापस ले जाएंगे. परंतु दोपहर हो गई और पुलिस नहीं पहुंची है. अस्पताल कर्मियों का कहना है कि पुलिस इसे कहां से उठा कर लाई, उसका पता-टिकाना क्या है, किसी को नहीं मालूम. विक्षिप्त लड़की भी इन सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव प्रसाद का कहना है कि पिछली रात विक्षिप्त को धनबाद पुलिस ने इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था. फ़िलहाल उसका इलाज कर दिया गया है. अब इसे पुनः धनबाद थाने को सूचित कर उनके हवाले कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही