Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसबीआई की ओर से शनिवार 10 सितंबर को आईएसएम शाखा में लोन मेला लगाया गया. मेला में विभिन्न वाहन कंपनियों और रीयल स्टेट का स्टॉल लगाया गया. उद्घाटन क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय धनबाद के मुख्य प्रबंधक ने किया. उन्होंने लोगों से मेला का लाभ उठाने को कहा. मेला में हाउसिंग लोन 3, कार लोन 3, एसबीआई क्रेडिट कार्ड 2, व्यक्तिगत लोन 2, एसबीआई लाइफ एंड म्यूचुअल फंड के लिए स्टाल लगाये गए. मौके पर मुख्य प्रबंधक समेत बैंक के अधिकारी मौजूद थे. एसबीआई बैंक के अधिकारी सोहन कुमार ने बताया कि मेला में हर कस्टमर यहां आकर अपनी पसंद के अनुसार लाभ उठा सकता है. यहां कस्टमर को एक ही छत के नीचे कई सारी सुविधाएं प्रदान की गई हैं, ताकि किसी और जगह जाने की जरूरत ना पड़े. [wpse_comments_template]
धनबाद: एसबीआई के लोन मेला में लगे वाहन कंपनियों और रीयल स्टेट के स्टॉल
Last Updated: Sep 10, 2022 12:00 AM (IST)