Search

धनबाद : बाल विवाह के खात्मे की शुरुआत अपने घर से करें- शारदा सिंह

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrested-three-criminals-of-inter-provincial-gang-sent-them-to-jail/">(Dhanbad)

की कंबाइंड बिल्डिंग में 25 मई को बाल संरक्षण तंत्र में जिला परिषद की भूमिका पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. डीआरडीए सभागार में चेतना विकास, प्लान इंटरनेशनल, सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित समारोह में वक्ताओं ने बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने पर बल दिया. मुख्य वक्ता जिला परिषद अध्यक्ष सारदा सिंह ने कहा कि बाल विवाह पर रोक की शुरुआत अपने घर से करें. इसके लिए आम लोगों को जागरूक करें, तभी यह प्रथा खत्म हो सकेगी. उन्होंने कहा कि स्वंयसेवी संगठन व सरकारी संस्थाएं यदि मिलकर काम करें तो बदलाव निश्चित है.   जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना ने जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति की विधियों की जानकारी दी. चेतना विकास की निदेशक रानी कुमारी ने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं. उनकी भावनाओं को पहचानकर उस पर कार्य करना बहुत जरूरी है. पंचायती राज सरकार भी जीपीडीपी के माध्यम से बाल हितैषी पंचायत बनाने के लिए अग्रसर हैं. समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, चाइलड वेलफेयर कमेटी के उत्तम मुखर्जी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना, सीनी की अनीता साह, प्लान इंडिया के अभिजीत चंदा, चेतना विकास की रानी कुमारी सहित जिला परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uproar-in-the-monthly-meeting-of-block-panchayat-samiti-in-nirsa-je-thrown-out/">धनबाद

: निरसा में  प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक में हंगामा, जेई को बाहर निकाला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//