Search

 
 
 

धनबाद : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष 24 को करेंगे जनसुनवाई

 
Dhanbad : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्य शबनम प्रवीण समेत खाद्य विभाग के अन्य पदाधिकारी 24 अगस्त को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/abhay-sundari-school-of-dhanbad-messed-up-teacher-appointment-process-not-canceled-even-after-complaints/">(Dhanbad)

आएंगे. वे सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जिले की 256 पंचायतों के मुखिया के साथ सीधा संवाद करेंगे. साथ ही लंबित परिवाद पत्रों की सुनवाई व जनसुनवाई भी करेंगे. सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन धनबाद के न्यू टाउन हॉल में सुबह 10 बजे से होगा. वहीं दोपहर 2:00 बजे से सर्किट हाउस में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़ी योजनाएं, जन वितरण प्रणाली, मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित परिवाद पत्रों की जनसुनवाई करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vehicle-owners-will-picket-against-the-arbitrariness-of-bccl-at-coal-bhawan/">धनबाद

: बीसीसीएल की मनमानी के खिलाफ कोयला भवन पर धरना देंगे वाहन मालिक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही