Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी, सदस्य शबनम प्रवीण तथा विभाग के अन्य पदाधिकारी 24 अगस्त बुधवार को सभी 256 पंचायतों के मुखिया के साथ सीधा संवाद करेंगे. साथ ही लंबित परिवाद पत्रों की सुनवाई व जनसुनवाई करेंगे. न्यू टाउन हॉल में बैठक सुबह 10 बजे से होगी. दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक सर्किट हाउस में खाद्य सुरक्षा अधिनियम से अच्छादित योजनाएं, जन वितरण, मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के लंबित परिवाद पत्रों की सुनवाई व जनसुनवाई भी होगी. [wpse_comments_template]
धनबाद: राज्य खाद्य आयोग की बैठक 24 अगस्त को ,परिवाद पत्रों की होगी सुनवाई
Last Updated: Aug 20, 2022 12:00 AM (IST)