Search

 
 
 

धनबाद : सेवा पखवारा के तहत भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने किया पौधरोपण

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-importance-of-metallurgical-engineering-is-more-in-the-changing-environment-dr-dk-singh/">(Dhanbad)

महानगर भाजपा की ओर से सेवा पखवारा के तहत 22 सितंबर को बाबूडीह स्थित जिला स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी वेशेष रूप से शरीक हुए. उन्होंने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परिसर में दर्जनों पौधे लगाए. इसके बाद बेकारबांध स्थित स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया. दोनों कार्यक्रमों में महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, विधायक राज सिन्हा, निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद भाजपा के प्रभारी अभय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा मना रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-driver-dies-in-road-accident-on-nh-2-in-topchanchi/">धनबाद

: तोपचांची में एनएच 2 पर सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही