Search

धनबाद : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश व अध्यक्ष राजेश ठाकुर का महुदा में जोरदार स्वागत

Mahuda : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड के प्रभारी अविनाश पाण्डेय व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर 12 अप्रैल को धनबाद जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए महुदा में रुके. साथ में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो भी थे. बाघमारा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने का अश्वासन दिया. स्वागत करने वालों में बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, पूर्व मुखिया छोटेलाल महतो, शिवाकर महतो, कुलदीप ठाकुर, सुखदेव महतो, गंगाधर महतो, लालू रविदास, महेंद्र रविदास, रामेश्वर महतो, बासुदेव रवानी,दुलाल देशवाली, हरिपद महतो, अब्दुल खान, सुरेंद्र रवानी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp