Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शिक्षा मंत्री के निधन पर राजकीय शोक, एसडीओ ने दी श्रद्धांजलि

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आसामयिक निधन पर गुरुवार 6 अप्रैल को दो दिन का राजकीय शोक घोषित होने के बाद सभी विभागों का कामकाज ठप रहा. विभागीय अधिकारियों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सभी कार्यालय बंद हो गए. जानकारी के अभाव में दर्जनों लोग कार्यालयों में दिनभर आते जाते रहे. अचानक कार्यालय बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में शोक सभा हुई, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सहित कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही