Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने की कार्यक्रमों की समीक्षा

Dhanbad : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची जाने के क्रम में 7 जून को धनबाद जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे. पार्टी के जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने उनका स्वागत किया. महामंत्री ने महाजनसंपर्क अभियान के अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की व आगामी कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश दिए. मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव अग्रवाल, रमेश राही, नितिन भट्ट, श्रवण राय, संजय झा, नंद लाल अग्रवाल, मानस प्रसून, निताई रजवार, जयप्रकाश सिंह, कन्हैया पांडे, घनश्याम ग्रोवर, जयंत चौधरी, नित्यानंद मंडल सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही