Search

धनबाद : राज्य प्रदूषण बोर्ड ने शहर के पुराने कुआं-तालाबों का मांगा हिसाब

Dhanbad : धनबाद शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम के अधिकारियों को पत्र भेजकर आगाह किया है. कहा है कि शहरी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के साथ जल प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है. इसकी रोकथाम के लिए अभी तक कितने पुराने कुएं व तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है, निगम को इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो की आरटीआई कार्यकर्ता और वार्ड 26 के पूर्व पार्षद निर्मल मुखर्जी ने राज्य प्रदूषण बोर्ड को पत्र भेजकर शिकायत की थी. निगम के अफसरों पर पुराने कुआं व तालाबों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था. साथ ही धनबाद में गर्मी के मौसम में जल संकट से जूझते लोगों की परेशानी से भी अवगत कराया था. मुखर्जी वर्ष 2016 से तालाब व कुओं का मुद्दा उठाते आ रहे हैं. यह भी पढ़ें : धबनाद">https://lagatar.in/dhabnad-even-after-hours-of-rain-stopping-the-citys-electricity/">धबनाद

: बारिश रुकने के घंटों बाद भी गुल रही शहर की बिजली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp