Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की हुई शुरुआत

Advertisement
Advertisement

राज्य के 150 खिलाड़ी ले रहे भाग, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे विजेता

Dhanbad : धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 25 अगस्त को कला भवन स्थित धनबाद इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह राष्ट्रीय सेलेक्शन ट्रायल की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता की शुरुआत सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना से खेलने की सलाह देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. बता दें कि प्रतियोगिता में झारखंड के लगभग सभी जिलों से चयनित 150 से अधिक बालक एवं बालिकाएं भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में एकल के विजेता एवं उपविजेता तथा युगल के विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे. राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद के ज्वाला गुट्टा अकादमी में 14 से 19 सितंबर के बीच होगा. उद्घाटन समारोह में धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिन सम्राट चौधरी, अतिरिक्त सचिव दिनेश मंडल और सह सचिव संदीप कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही