Search

 
 
 

धनबाद: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 4-5 मार्च को

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  भाजपा किसान मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 4 एवं 5 मार्च को धनबाद जिले के टुंडी रतनपुर में होगी. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू करेंगे. बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार, राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, धनबाद से सांसद एवं विधायक भी भाग लेंगे. यह जानकारी 2 मार्च गुरुवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में बहुत सारी योजनाएं शुरू की हैं. इस बार का केंद्रीय बजट भी किसान हित में बनाया गया है. 2023 को मिलीट ईयर के रूप में घोषित किया गया है, जिसके तहत श्रीअन्न अर्थात मोटे अनाज को विश्व स्तर पर मान्यता दिलाना है. G 20 शिखर सम्मेलन में इसे अंतर्राष्ट्रीय अनाज घोषित किया जाएगा. इसके उत्पादन और खपत के लिए भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के संगठनात्मक दृष्टि से 27 के जिले 513 मंडल के प्रत्येक गांव में सघन अभियान चलाएगा. पिछले वर्ष राज्य सूखाग्रस्त घोषित हुआ. परंतु अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है. इसके लिए बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी. प्रेस वार्ता में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, धनबाद महानगर अध्यक्ष अनिल सिन्हा, धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी और धनबाद ग्रामीण प्रभारी सुरेश महतो मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही