Search

धनबाद : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 11 फरवरी से

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक धनबाद के ब्लेसिंग हॉल में 11-12 फरवरी को होगी.  उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा मौजूद रहेंगी. यह जानकारी 10 फरवरी शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने दी. उन्होंने कहा कि बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे. कार्यसमिति की बैठक के पीछे के उद्देश्य के विषय में कुछ कहने से इनकार किया. कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी है और वह तमाम विषय जो आने वाले वक्त में एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर भाजपा को हैंडल करना है, उस पर बेहतर तरीके से चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई है. आगे की रणनीति तय की जाएगी. ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं जिले की वरिष्ठ अधिवक्ता जया कुमार ने बताया कि गिरिडीह जिले की लगभग डेढ़ सौ महिलाओं ने अन्य पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है. हालांकि पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने झामुमो स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम के दौरान किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के झामुमो का दामन थामने से इनकार किया. प्रेस वार्ता में भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रमा सिन्हा, रीता प्रसाद, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, रूपेश सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp