Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राज्य युवा महोत्सव 6 जनवरी से, होंगी कई प्रतियोगिताएं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राष्ट्रीय युवा दिवस पर 6 से 12 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी मंगलवार 3 जनवरी को जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि यह आयोजन जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र संगठन, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा. जिला स्तर पर स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता 6 से 9 जनवरी तक होगी. प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा कराई जाएगी. 12 जनवरी को समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹11000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹7500 व तृतीय स्थान वाले को ₹5000 नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. राज्य युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय स्तर पर भाषण, निबंध, व्याख्यानमाला एवं चित्रांकन प्रतियोगिता होगी व 12 जनवरी की सुबह जिले में प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही