Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पूर्वी टुंडी में थाना प्रभारी ने की सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील

Tundi:  पूर्वी टुंडी थाना परिसर पर रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार 21 मार्च को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ राकेश भूषण सिंह ने की. संचालन समाज सेवी शंकर प्रसाद दे ने किया. बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारा व शांति के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल में आपसी सौहार्द के साथ मिलकर त्योहार मनाने को अपील की. टुंडी इंस्पेक्टर तथा सीओ ने कहा कि रामनवमी पूजा पर अश्लील गीत व उत्तेजित गाने नहीं बजाएं. इस अवसर पर बीस सूत्री नरेश मुर्मू, झामुमो नेता ऐनुल अंसारी,झामुमो नेता सुनील मुर्मू,मनीष राय, गुड्डू सिंह, प्रबोध मंडल, लटानी मुखिया ऐनुल हक,भाजपा नेता मंजूर मंडल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कु, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मुर्मू, भाजपा नेता बासुदेव कुमार, सैलुन अंसारी, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही