Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: भूली में थाना प्रभारी ने बताई पुलिस-पब्लिक सहयोग की जरूरत

 Bhuli : भूली ओपी परिसर में सोमवार की शाम थाना प्रभारी रोशन बारा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में थाना प्रभारी ने मौजूद सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस पब्लिक के बेहतर तालमेल बनाकर काम करने की बात कही. शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा एवं थाना प्रभारी को हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक का संचालन मानस रंजन पाल ने किया. पूर्व पार्षद अशोक यादव, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, सत्येंद्र ओझा, जितेंद्र कुमार, राजू प्रसाद हरि, सकलदीप सिंह, सरजू सिंह, पंकज सिंह, संकटमोचन पांडे, छोटू राम, गंगा बाल्मीकि, सीता राणा, लक्ष्मी देवी, सूरज पासवान, विजेंद्र शर्मा, रोशन कुमार, अरुण कुमार मंडल, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही