Search

 
 
 

धनबाद: जमीन कब्जा की शिकायत लेकर गए पत्रकार से थाना प्रभारी ने किया दुर्व्यवहार

 

ग्रामीण एसपी से लगाई न्याय की गुहार, बाघमारा की डीएसपी को मिला जांच का जिम्मा

Dhanbad : कतरास स्थित बाघमारा क्षेत्र के एक दैनिक अखबार के पत्रकार प्रेम कुमार साव ने बाघमारा थाना प्रभारी नीतीश अश्वनी पर गाली गलौज,  मारपीट व पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देते हुए मान-सम्मान को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़ित ने सोमवार 3 जुलाई को ग्रामीण एस पी रेशमा रिमेशन से मिलकर सारी बात बताई है. उन्होंने एस पी को बताया कि हरिना-गोमो रोड स्थित उनकी जमीन पर गोमो से आये एक बिल्डर के कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करना चाहा. उसी की शिकायत लेकर वह बाघमारा थाना पहुंचे. परंतु थाना प्रभारी ने उनकी बातों को अनसुना कर सीधे धमकाते हुए जमीन से हट जाने को कहा. थाना प्रभारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए और गाली गलौज करते हुए कॉलर पकडकर मारने पर उतारू हो गए. मोबाइल छीन कर लगभग चार घंटे तक थाने में अपराधी की तरह बिठाये रखा. पीड़ित ने एस पी से आवश्यक जांच कर दारोगा के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई  की मांग की है. ग्रामीण एस पी ने बाघमारा के डी एस पी को जांच के लिए नियुक्त किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही