Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन का पूछताछ केंद्र अब कहलाएगा ‘सहयोग’

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद स्टेशन के पूछताछ केंद्र का नाम बदल दिया गया है. रेलवे पूछताछ केंद्र का नाम अब `सहयोग` हो गया है. नाम बदलने संबंधी सूचना रेल बोर्ड से जारी कर दी गई है. जितने भी स्टेशन के पूछताछ काउंटर हैं, वहां सहयोग नाम का बोर्ड लगाने की तैयारी चल रही है. अधिकारियों ने बताया कि धनबाद रेल मंडल के 17 स्टेशनों में सहयोग काउंटर शुरू हो गया है. रेलवे बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है. काउंटर पर `सहयोग` शब्द पढऩे के लिए यात्रियों की पहुंच पहले से ज्यादा बढ़ेगी. बता दे कि पूरे देश के लिए रेलवे यातायात का अहम माध्यम है और भारी संख्या में लोग प्रतिदिन रेल से सफर करते हैं. ट्रेन से कहीं जाना हो, तो गाड़ी किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, कितनी देर में आएगी, ऐसी तमाम जानकारियों के लिए लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद पूछताछ केंद्र का रुख करते हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-only-6255-beneficiaries-of-the-city-got-pm-housing-in-seven-years/">धनबाद:

सात साल में शहर के सिर्फ 6,255 लाभुकों को मिला पीएम आवास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही