Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सेंट्रल अस्पताल में किया गया बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का अनावरण

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सेंट्रल अस्पताल में 71 साल के बाद मंगलवार 9 अगस्त को बाबू जगजीवन राम की मूर्ति का अनावरण टेक्निकल हेड एसके सिंह द्वारा किया गया. साथ ही सेंट्रल अस्पताल का सौंदर्यीकरण और मजबूतीकरण भी किया जा रहा है. पूरा कार्यक्रम कोल इंडिया एसटी, एससी इम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले हुआ. अतिथि के रूप में आर एस राम मौजूद थे.

  ब्लैक स्टोन से बनी है 200 टन वजन की प्रतिमा

बता दें कि 200 टन वजन की मूर्ति ब्लैक स्टोन से बनी है. जानकारी देते हुए कोल इंडिया के एसटी-एससी एंप्लॉय एसोसिएशन के संस्थापक आर एस राम ने बताया कि 1951 में जगजीवन नगर में इस अस्पताल की स्थापना बाबू जगजीवन राम के हाथों हुई थी.10 वर्ष तक मांग करते रहने के बाद वर्ष 2019 में मूर्ति की स्थापना की सहमति बनी. तभी बदकिस्मती से कोरोना का प्रकोप पूरे देश में फैल गया और 2 वर्ष काम रुका रहा. कोरोना काल की समाप्ति के बाद दुबारा पहल की. इसके बाद आज केंद्रीय अस्पताल में स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है.

  जगजीवन नगर कॉलोनी तो थी, प्रतिमा नहीं

बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार ने कहा कि बहुत दिनों से लोग इस कॉलोनी को जगजीवन नगर के नाम से जानते थे. हालांकि कॉलोनी में उनकी कोई प्रतिमा नहीं थी. कई वर्षों से डिमांड की जा रही थी कि जिस नाम से कॉलोनी बसी है, उनकी प्रतिमा भी होनी चाहिए. अंततः बीसीसीएल ने संज्ञान लिया और आज भारत के भूतपूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा स्थापित कर उसका अनावरण किया गया. पूरे कार्यक्रम में रवि शर्मा, सुनील कुमार सिंह, समसुल अंसारी, नियाज अहमद, आनंद कुमार, प्रमोद कुमार, इन लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dance-song-on-tribal-day-in-balliapur/">धनबाद

: बलियापुर में आदिवासी दिवस पर नृत्य-गीत [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही