Search

 
 
 

धनबाद : निरसा के काली मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, गहने ले भागे बदमाश

 

Nirsa Bazar : निरसा के पंडारा मोड़ स्थित मां काली मंदिर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने मां काली की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी और चांदी की बाली व सोने की नथनी लेकर भाग निकले. घटना रविवार रात की बताई जाती है. पुजारी बेंगू ठाकुर सोमवार की सुबह जब मंदिर खोलने पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. शोर मचाने पर मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पाते ही निरसा के एसडीपीओ रजत माणक बाखला व निरसा थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुजारी बेंगू ठाकुर ने थाने में घटना की लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मंदिर के पास चौकीदार को तैनात कर दिया है.

यह भी पढ़ें : आईआईटीएफ">https://lagatar.in/fisheries-directorates-stall-is-the-center-of-attraction-in-iitfs-jharkhand-pavilion/">आईआईटीएफ

के झारखंड पवेलियन में मत्स्य निदेशालय का स्टॉल आकर्षण का केंद्र

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही