Search

 
 
 

धनबाद :  पार्क मार्केट में शहीद हीरा झा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पार्क मार्केट, झरना पाडा मोड़ पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जांबाज कमांडेंट शहीद हीरा कुमार झा की प्रतिमा का अनावरण सोमवार 24 अक्टूबर को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 154 वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांडेंट दलजीत सिंह भाटी एवं डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने किया. हीरा झा कुछ वर्ष पहले नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे. उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था. सभी अतिथियों ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. हीरापुर में पले-बढे शहीद हीरा झा के सम्मान में इस चौक का नामकरण किया गया है. इस अवसर पर शहीद हीरा झा के भाई रंजन झा एवं  सुधीर झा विशेष रूप से मौजूद थे. शहीद के सम्मान में श्री श्री श्यामा पूजा कमेटी के विकास सिंह चौधरी, संजय सिंह चौधरी, दीपक सिंह चौधरी, कमल कुमार, संजीत मुखर्जी, धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स पार्क मार्केट हीरापुर के अध्यक्ष संजीव चौरसिया, सचिव विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन, सह सचिव राजेश साव भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय झा, निर्मल प्रधान, लालमणि वृद्धाश्रम के सचिव बी सुधीर सहित असंख्य लोग मौजूद थे. सभी ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-pairs-of-special-trains-will-be-operational-in-the-festival/">धनबाद

: त्योहार में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, देखें लिस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही