Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भौरा में दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर, अनेक घायल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र के 7 नंबर में बुधवार 6 अप्रैल की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. लाठी-डंडों के साथ ईट और पत्थर भी चले, जबकि कई लोग तलवार भांजते भी देखे गए. स्थानीय जितेंद्र पासवान और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट का आरोप गफ्फार अंसारी और उसके बेटे पर लगाया है. मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. जितेंद्र पासवान और प्रियंका देवी सहित अन्य लोगों का आरोप है कि दौड़ा- दौड़ा कर डंडा और पत्थरों से पीटा गया. गफ्फार अंसारी ने कई लोगों को घर से निकाल कर मारा, जिसमें एक महिला और बच्चा भी चोटिल हुआ है. पीड़ित महिला प्रियंका देवी का कहना है कि गफ्फार अंसारी, सूरज हाडी, वीरू व अन्य 2-3 लोग घर में घुस गए और उनके पति को मारने लगे. जब वह छुड़ाने गई तो उन पर भी हमला कर दिया. ईंट- पत्थर चलाने लगे. मारने लगे. पीड़ित महिला ने भौंरा ओपी में लिखित शिकायत की है. क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई हैं. दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई बात नहीं हो सकी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-shankar-parvati-bus-capsizes-in-jharia-many-passengers-injured/">धनबाद:

शंकर-पार्वती बस झरिया में पलटी, कई यात्री घायल [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही