Search

 
 
 

धनबाद : निरसा व मैथन के 6 निजी उद्योगों में खपाया जा रहा चोरी का कोयला

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-brightness-of-the-colorful-skirts-slowed-down-the-flame-of-the-earthen-lamp/">(Dhanbad)

जिले के निरसा क्षेत्र में कोलियरियों से कोयले की तस्करी बदस्तूर जारी है. तस्कर दिन में साइकिल से और रात के अंधेरे में ट्रकों से चोरी के कोयले की ढुलाई करते हैं. यह कोयला मैथन के दो और निरसा के 4 कोयला आधारित निजी उद्योगों में खपाया जाता है. इस गोरख धंधे में ग्रामीण भी शामिल हैं. हालांकि, निरसा थानेदार दिलीप कुमार यादव व मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस अपने इलाके में कोयला तस्करी से साफ इनकार करते हैं.  जबकि सीआईएसएफ की टीम प्राय: रोज छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त करती है. इससे स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. इधर, सूत्रों की मानें, तो पुलिस ने क्षेत्र के उद्योग संचालकों को हिदायत दे रखी है कि रात में ही कोयला की खरीदारी कर फैक्ट्री में डंप करा लें, इस बाबत पूछने पर दोनों थानेदार कहते हैं- कहां कोयला चोरी हो रही है. यदि हो रही है तो बताएं, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. अब सवाल यह उठता है कि अगर कोयले की चोरी नहीं हो रही है, तो दिन के उजाले में साइकिलों पर बोरियों में भरकर कोयला ढोने वाले लोग कोयला को कहां ले जाते हैं? यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ranchi-ara-express-train-now-3-days-a-week-residents-of-koyalanchal-will-have-convenience/">धनबाद

: रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में 3 दिन, कोयलांचल वासियों को होगी सुविधा  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही