Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगामाटी में चौथी बार चोरी

 

चहारदीवारी के नीचे से सुरंग बनाकर घुसते हैं चोर

Sindri : उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगामाटी सिंदरी में चोरों ने चौथी बार हाथ साफ किया. सोमवार 24 जुलाई की सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई और बलियापुर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने चहारदीवारी के पास से छः स्कूल बैग के बंडल उठाकर विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिये. विद्यालय के सहायक शिक्षक दिलीप महतो ने पुलिस से लिखित शिकायत में मिड डे मील के लिए लाए गए लगभग 11 बोरा चावल और दो ट्रे अंडे की चोरी का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि स्कूल में उपयुक्त चहारदीवारी नहीं रहने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं. चहारदीवारी का निर्माण नींव डाल कर नहीं, बल्कि पीसीसी की ढलाई कर किया गया है. चोर चहारदीवारी के नीचे मिट्टी में सुरंग बनाकर चोरी कर रहे हैं. बलियापुर पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की और लिखित शिकायत दर्ज करने का आग्रह कर चली गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही