Search

 
 
 

धनबाद : छापे में पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त, कालूबथान ओपी से ड्राइवर फरार

 
Nirsa : कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखद्वारा गांव में शनिवार 8 जुलाई को दोपहर लगभग 3 बजे खनन निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी की गई, जिसमें पत्थर लदा ट्रैक्टर (संख्या जेएच 21जे 7111) एवं चालक बड़मुड़ी निवासी लखींदर मरांडी को गिरफ्तार कर कालूबथान ओपी लाया गया. जब खनन निरीक्षक राहुल कुमार एवं ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत मामला दर्ज करने पहुंचे, इसी बीच मौका पाकर चालक लखींदर मरांडी फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस एवं खनन विभाग कई बार बड़मुड़ी गांव गयी, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका. खनन विभाग ने कालूबथान ओपी में जब चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आंखद्वारा गांव के अंतिम छोर पर स्थित एक पत्थर खदान से ट्रैक्टर में पत्थर लाद कर आंखद्वारा कृष्णा धाम मंदिर के समीप क्रशर ले जा रहा था. उसके ट्रैक्टर मे पत्थर के साथ कोई चलान नहीं दिया गया था. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharia-police-caught-the-youth-with-weapon/">धनबाद

: झरिया पुलिस ने हथियार के साथ युवक को पकड़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही