Search

 
 
 

धनबादः शराब पार्टी में विवाद के बाद पथराव, एसआई घायल

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. इसमें लोयाबाद थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार घायल हो गए.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा पुल के समीप शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई और बाद में पथराव शुरू हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. इसमें लोयाबाद थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार घायल हो गए.


 बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोग पहले एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए और वहां भी जमकर हंगामा व मारपीट की जिसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए लोयाबाद पुलिस के साथ-साथ पुटकी, जोगता, सोनारडीह और मुनीडीह थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और इलाके में छापेमारी अभियान चलाया.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लेकर लोयाबाद थाना ले आई है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

 

इस संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया.फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही