Search

 
 
 

धनबाद: बाघमारा में जमसं नेता के आवास पर पथराव, एम्बुलेंस का शीशा तोड़ा

 
Katras /  Baghmara:  बाघमारा थाना के माटीगढ़ निवासी जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम गोपाल मिश्रा के आवास पर बुधवार 26 अप्रैल की देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमलावरों नेआवास के बाहर ख़ड़े तीन नए एम्बुलेंस का शीशा तोड़ दिया व घर में लगे एसी तथा दरवाजे को पत्थर मारकर तोड़ने का भी प्रयास किया. भुक्तभोगी राम गोपाल मिश्रा ने बताया कि वह रात में दवा खाकर परिवार के साथ घर में सोये थे. तभी उनके घर के बाहर खड़े वाहनों का शीशा तोड़ दिया गया और पथराव किया गया. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. सूचना मिलने पर बाघमारा थाना के सअनि मंदीप सिंह सदल बल पहुंचे और आवश्यक छानबीन की. भुक्तभोगी ने पूछताछ में बताया कि उनकी किसी से कोई अदावत नहीं है. वह सामाजिक व्यक्ति हैं. उनके घर पर हमला करना व वाहनों को नुकसान पहुंचाने की हरकत मात्र उनके परिवार को डराने धमकाने का प्रयास है. उनके अनुसार एम्बुलेंस बीसीसीएल में भाड़े पर लगाने के लिए लाया गया था. राम गोपाल मिश्रा ने बाघमारा थाना में लिखित आवेदन दे दिया है. आवेदन में घटना की जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही