Search

 
 
 

धनबादः रामनवमी जुलूस पर पथराव, एक दर्जन लोग घायल, इलाके में तनाव

बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखराजपुर में रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे अखाड़ा जुलूस के दौरान अचानक पथराव की घटना से अफरा-तफरी मच गई. इस अप्रत्याशित हमले के बाद जुलूस में शामिल लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे पूरे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव फैल गया.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी पर निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान अचानक पथराव की घटना से अफरा-तफरी मच गई. इस अप्रत्याशित घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों के बीच भगदड़ मच गई और पूरे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया. भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई . इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. मौके पर डीएसपी, सिटी एसपी समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पथराव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में लगातार पुलिस गश्त जारी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें. किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही