Search

 
 
 

धनबाद : कुसुंडा में हैवी ब्लास्टिंग से घरों पर गिरे पत्थर, ग्रामीणों ने किया हंगामा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) कुसुंडा एरिया 6 के गोन्दूडीह कोलियरी अंतर्गत हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में हैवी ब्लास्टिंग के कारण 18 जून को ईस्ट बसेरिया धोबी कुल्ही बस्ती में घरों पर पत्थर गिरने लगे. इस घटना में बस्ती के लोग बाल बाल बच गए. घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और आउटसोर्सिंग कंपनी में घुसकर तोड़ फोड़ की. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में ब्लास्टिंग से धोबी कुल्ही बस्ती में घरों पर पत्थर गिरने लगे स्थानीय लोग उग्र हो गए और दक्षिण पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया अनिता देवी के पति महेश रजक को सूचना दी. सूचना मिलते ही मुखिया पति समर्थकों के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी में घुसकर हंगामा करने लगे. आक्रोशित लोगों ने कम्पनी की गाड़ियों में भी तोड़ की और कर्मियों के साथ मारपीट की. दो कर्मी घायल भी हुए हैं. सूचना जब कंपनी प्रबंधक संतोष यादव को मिली तो उन्होंने स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया. बाद में गोंन्दुडीह ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर बाद ग्रामीण शांत हुए. मुखिया पति महेश रजक ने बताया कि माइंस में हैवी ब्लास्टिंग के कारण पास की बस्ती के कई घरों पर पत्थर गिरे, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं. ग्रामीण जब विरोध करने पहुंचे तो कम्पनी के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस कारण ग्रामीण भी उग्र हो गए. फिलहाल दोनों ओर से घटना की शिकायत गोंन्दुडीह ओपी में की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-patients-relatives-will-also-be-examined-under-tb-eradication-campaign/">धनबाद

: टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मरीजों के स्वजनों की भी होगी जांच [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही