Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची में “बाल विवाह रोको” जागरुकता अभियान

Topchachi : तोपचांची (Topchachi )  तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में जिला समाज कल्याण शाखा की ओर से आयोजित "बाल विवाह रोको" जागरूक अभियान का आयोजन बुधवार 8 फरवरी को किया गया. बाल विवाह तथा साक्षात्कार के विषय में लोगों को बताया गया.   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी धनबाद के चेयर पर्सन उत्तम मुखर्जी ने बताया कि बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया. भारत में बाल विवाह चिंता का विषय है. बाल विवाह किसी बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के अधिकार से वंचित करता है. माना जाता है कि कम उम्र में विवाह के कारण लड़कियों को हिंसा, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का अधिक सामना करना पड़ता है. कम उम्र में विवाह का लड़के और लड़कियों दोनों पर शारीरिक, बौद्धिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक प्रभाव पड़ता है, शिक्षा के अवसर कम हो जाते हैं और व्यक्तित्व का विकास सही ढंग से नही हो पाता है. बाल विवाह तथा साक्षरता के बीच चोली दामन का संबंध है. केरल में साक्षरता दर ज्यादा होने के कारण बाल विवाह का ग्राफ काफी नीचे है. भारत में 1.9% तथा झारखंड में 7.3% बाल विवाह का प्रतिशत है. धनबाद तथा तोपचांची जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह का ग्राफ काफी ज्यादा है, परंतु रिकॉर्ड पर नहीं आता है. बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को जागरूक करना पड़ेगा. कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है. मौके पर तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, साधना कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही