Search

 
 
 

धनबाद: स्वर्णरेखा एक्सप्रेस पाथरडीह स्टेशन पर रोकें, पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएं: रागिनी सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के पाथरडीह स्टेशन में ठहराव और पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नेत्री रागिनी सिंह ने 7 सितंबर बुधवार को डीआरएम आशीष बंसल से मुलाकात की और उन्हे ज्ञापन सौंपा. भाजपा नेत्री ने कहा कि स्वर्णरेखा एक्सप्रेस धनबाद से जमशेदपुर तक जाती है. उसका परिचालन कोरोना के बाद शुरू किया गया, परंतु पाथरडीह स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया. बड़ी संख्या में झरिया के लोग इस ट्रेन से सफर करते हैं. ठहराव बंद होने से उन्हें बारी कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा, दिवली व छठ पूजा में धनबाद से बारी संख्या में यात्री घर जाते हैं. उनकी संख्या को ध्यान में रखते हुए विभिन्‍न जगहों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाए. डीआरएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि इन सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर सुविधा प्रदान करेंगे. मौके पर भाजपा के कई नेता मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-coal-thieves-tight-in-kalubathan-illegal-estuary-dodging-could-not-be-done/">धनबाद:

कालूबथान में कोयला चोर चुस्त, नहीं हो सकी अवैध मुहाने की डोजरिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही