Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी में आंधी बारिश ले कर आई आफत, मिली गर्मी से राहत

Sindri : सिंदरी में शुक्रवार 26 मई को दोपहर तीन बजे के बाद तेज आंधी के साथ भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. इसके पहले 25 मई को भी बारिश से सिंदरी में ब्लैक आउट हो गया था. शुक्रवार को बारिश में सड़कों पर जलजमाव देखने को मिला, जिससे नगर निगम की पोल खुल गई है. हालांकि भारी बारिश से सिंदरीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

    कुछ क्षेत्रों में 18 घंटे बाद बिजली बहाल

बिजली कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 18 घंटे बाद शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों को छोड़कर बिजली बहाल कर दी गई. शेष क्षेत्रों में बिजली के गिरे पोल को बदलने का काम चलता रहा. परंतु तभी तेज रफ्तार की बारिश ने   रोक लगा दी है. कई क्षेत्रों में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विगत पांच वर्ष पहले लगे बिजली के नये पोल हल्की बारिश में तीन टुकड़ों में बंटकर जमीन पर गिर गए. बिजली विभाग के ठेकेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग में खंभों की कमी है और लोहा के पोल उपलब्ध कराने में विभाग आनाकानी कर रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही