Search

 
 
 

धनबाद : वृंदावन के कथावाचक ललित वल्लभ जी महाराज पधार रहे गोविंदपुर

 
गोविंदपुर में 2 अगस्त को भव्य कलश यात्रा के साथ 8 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
Dhanbad : गोविंदपुर में बुधवार 2 अगस्त से श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत होगी. वृंदावन के कथावाचक ललित वल्लभ जी महाराज अपनी 45 सदस्यीय टीम के साथ एक अगस्त को गोविंदपुर पधारेंगे. भव्य कलश यात्रा और शानदार झांकियों के साथ दो अगस्त को भागवत कथा की शुरुआत होगी. [caption id="attachment_716078" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/BHAGWAT-KATHA-2-272x297.jpg"

alt="" width="272" height="297" /> कथावाचक ललित वल्लभ जी महाराज[/caption] सजे-धजे रथ में सवार होकर कथावाचक ललित वल्लभ जी भी कलश यात्रा के साथ चलेंगे. कलश यात्रा में 1125 महिला व कन्याएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी. कलश यात्रा खुदिया नदी से जल भरकर शिक्षक ट्रेनिंग स्कूल, लाल बाजार, ऊपर बाजार जीटी रोड होते हुए टुंडी रोड होकर पुन: कथा स्थल पहुंचेगी. कलश यात्रा में शिव-पार्वती, राम-सीता, राधा-कृष्ण, हनुमान जी आदि की मनोरम झांकियां भी रहेंगी. रामगढ़ की बैंड पार्टी कलश यात्रा का आकर्षण का केन्द्र होगी. विभिन्न अनुष्ठान के बाद शाम 4 बजे से कथा आरंभ होगी. कथा 8 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक निरंतर जारी रहेगी. 9 अगस्त को हवन व भंडारा के साथ श्रीमद्भागवत यज्ञ का समापन होगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-united-front-sindri-appeals-to-mp-pn-singh/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : संयुक्त मोर्चा सिंदरी ने सांसद पीएन सिंह से लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही