Search

 
 
 

धनबाद: कोयला चोरी व अवैध उत्खनन रोकने की रणनीति बनी

 
Dhanbad : जिले में कोयला चोरी रोकने के लिए धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार सिंह के निर्देश पर बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस लगातार प्रयास  कर रहा है. शनिवार 13 मई को बीसीसीएल के एरिया 9 बस्ताकोला गेस्ट हाउस में झरिया के सीओ परमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में बीसीसीएल और पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में झरिया अंचल क्षेत्र के बस्ताकोला, कुसुंडा, भौंरा, लोदना, एरिया टाटा व सेल समेत झरिया थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे. बैठक में बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों कोयला चोरी पर चिंता प्रकट की गई. अवैध कोयला उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए रणनीति तैयार की गई. कहा गया कि टास्क फोर्स क्षेत्र के उन तमाम स्थानों को चिह्नित करेंगे, जहां से अवैध कोयला उत्खनन किया जा रहा है. बीसीसीएल प्रबंधन उन कोयला खदानों के अवैध मुहाने को बंद करेगा. जानकारी देते हुए झरिया सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार किसी भी क्षेत्र में अवैध कोयला, बालू या अन्य प्रकार के उत्खनन पर रोक लगाना है. इसीलिए यह बैठक की गई. सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिया गया है. जल्द ही क्षेत्र से अवैध कोयला कारोबार बंद होगा. बैठक में बस्ताकोला महाप्रबंधक जेसी राय, झरिया थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, पाथरर्डीह थाना प्रभारी अभय कुमार,समेत कई थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही